Uncategorized

UP के 21 जिलों में बाढ़, 200 से ज्यादा गांव डूबे; हिमाचल में लैंडस्लाइड-बारिश से हाईवे समेत 74 सड़कें बंद

उत्तर प्रदेश में 6 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 21 जिलों में बाढ़ आ गई है। 200 से ज्यादा गांव पानी में पूरी तरह से डूब गए हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

वाराणसी में 85 घाट और 2 हजार छोटे-बड़े मंदिर गंगा में डूब गए। घाट किनारे बसी कॉलोनियों में पानी भर गया। 25 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

उधर, बिहार के आरा में भी गंगा उफान पर है। बक्सर में बाढ़ के कारण सड़कों पर 4 फीट तक पानी है। गया में भी 100 से ज्यादा घर डूब गए हैं।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी में लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया। राज्य में भारी बारिश के कारण 74 सड़कें बंद हैं।

Related Articles

Back to top button