WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर, युवती की मौत: टेंपो सवार शादी समारोह से लौट रहे थे – Dixit Times
आगरा

टेंपो-ट्रैक्टर की टक्कर, युवती की मौत: टेंपो सवार शादी समारोह से लौट रहे थे


आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र के रहलई मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहे यात्रियों से भरे टेंपो को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो खाई में पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार 20 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
इस घटना में एक महिला और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तुरंत आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक थाना इरादतनगर क्षेत्र के लुहैंटा के रहने वाले जोगेंद्र सिंह का परिवार विगत रात्रि राजस्थान के गांव में शादी समारोह में गया था। आज सुबह तड़के ही सभी लोग टेंपो में सवार होकर शादी समारोह से अपने गांव लौट रहे थे।
सुबह तकरीबन 5:30 बजे थाना इरादत नगर क्षेत्र के रहलई मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसके चलते टेंपो खाई में पलट गया। टेंपो में बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जहां अस्पताल में 20 वर्षीय युवती नंदिनी पुत्री जोगेंद्र सिंह की मौत हो गई तो वहीं एक महिला, बच्ची का इलाज चल रहा है। 20 वर्षीय युवती की मौत की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया, ग्रामीणों ने इरादत नगर-शमशाबाद मार्ग पर आकर सड़क जाम कर दिया, सूचना पर एसीपी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया है, पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे हैं, ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक 20 वर्षीय नंदिनी ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी, युवती की मौत से परिवार में कोहरा मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button