ज्योतिष

गंगा दशहरा आज ,राशि अनुसार करें ये सरल उपाय, मिलेगा महालाभ और पुण्य फल


आज गंगा दशहरा है, एक पावन पर्व जो देवी गंगा के धरती पर अवतरण की स्मृति में मनाया जाता है। ज्येष्ठ शुक्ल दशमी को मनाया जाने वाला यह पर्वं हिन्दू धर्म में विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि आज के दिन गंगा जल में स्नान, दान-पुण्य और देवी गंगा की आराधना से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में शांति व समृद्धि आती है। 5 जून 2025 को गंगा दशहरा का यह पर्व ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण और भी शुभ फलदायी माना जा रहा है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज का दिन 12 राशियों के लिए खास उपायों से भाग्योदय का अवसर लेकर आया है। राशि के अनुसार यदि गंगा दशहरा के दिन कुछ विशेष उपाय या दान किए जाएं, तो व्यक्ति को न केवल आध्यात्मिक लाभ मिलता है, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। आइए जानें, आपकी राशि के अनुसार इस गंगा दशहरा पर कौन-से सरल और प्रभावशाली उपाय आपको महालाभ दिला सकते हैं।
मेष राशि
आज के दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान कर किसी पवित्र नदी में डुबकी लगाएं। इसके बाद जरूरतमंदों को तिल का दान करें। यह उपाय आपको पापों से मुक्ति दिलाएगा और भाग्य का द्वार खोलेगा।
वृषभ राशि
गंगा स्नान करने के बाद अपने पूर्वजों की स्मृति में धन का दान करें। यह उपाय आर्थिक समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है और पारिवारिक शांति ला सकता है।
मिथुन राशि
यदि जीवन में बार-बार अड़चनें आ रही हैं, तो गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा करें और गरीबों को यथाशक्ति धन का दान दें। इससे आपकी परेशानियाँ कम होंगी और सकारात्मकता बढ़ेगी।
कर्क राशि
देवी गंगा को पीले फलों का भोग लगाएं और पक्षियों के लिए अन्न या पानी रखें। यह छोटा-सा उपाय ग्रह दोषों से मुक्ति दिला सकता है।
सिंह राशि
किसी पवित्र जल स्रोत में स्नान करें और जरूरतमंदों को तांबे के बर्तन दान में दें। इस उपाय से मानसिक तनाव कम होगा और रुके कार्यों में गति आएगी।
कन्या राशि
गंगा दशहरा पर देवी गंगा की पूजा करें और गरीबों को बेलपत्र दान करें। यह उपाय विवाह संबंधित बाधाओं को दूर कर सकता है और इच्छित जीवनसाथी पाने में मदद करेगा।
तुला राशि
देवी गंगा की आराधना करें और किसी पवित्र नदी में स्नान करें। साथ ही, धान का दान करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि
गंगा तट पर घी का दीपक जलाएं और मां गंगा की आरती करें। यह उपाय आपके सोये हुए भाग्य को जागृत कर सकता है और अटके काम पूरे होंगे।
धनु राशि
देवी गंगा की पूजा के बाद ह्यॐ नम: शिवाय गंगायै नम:ह्ण मंत्र का 108 बार जप करें। इससे आध्यात्मिक लाभ मिलेगा और मन को शांति प्राप्त होगी।
मकर राशि
इस दिन भगवान शिव और देवी गंगा की संयुक्त पूजा करें और नदी में तीन बार डुबकी लगाएं। यह उपाय शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक संतुलन लाने में सहायक होगा।
कुंभ राशि
अगर जीवन में समस्याएं चल रही हैं, तो गंगा तट पर दीपक जलाकर देवी गंगा की आरती करें। यह आपकी राह की बाधाएं दूर कर सकता है।
मीन राशि
गंगा दशहरा पर राहगीरों को शीतल जल पिलाएं। यह पुण्य कार्य आपको मनोवांछित फल दिला सकता है और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button