संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक
जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव संभव
नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। मोदी सरकार 3.0 का एक साल पूरा होने के बाद यह पहला संसद सत्र होगा।
किरेन रिजिजू ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने तारीखों की सिफारिश की थी। साथ ही उन्होंने कहा- सरकार नियमों के तहत सत्र में किसी भी विषय पर चर्चा को तैयार हैं।
18वीं लोकसभा का पहला मानसून सत्र 22 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक चला था। पूरे सत्र में कुल 15 बैठकें हुईं, जो लगभग 115 घंटे तक चलीं थी। सत्र के दौरान सदन की प्रोडक्टिविटी 136% रही।
इसी सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को सदन में केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश किया। इस पर कुल 27 घंटे और 19 मिनट तक चर्चा चली, जिसमें 181 सदस्यों ने भाग लिया। सत्र में कुल 65 प्राइवेट मेम्बर बिल भी पेश किए गए थे।