अंतरराष्ट्रीय

पंबन क्षेत्र से 14 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार

श्रीलंकाई नौसेना की बड़ी कार्रवाई
रामेश्वरम। श्रीलंकाई नौसेना ने सीमा पार से मछली पकड़ने के आरोप में पंबन क्षेत्र से 14 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रामेश्वरम मछुआरा संघ ने बताया कि उन्हें जांच के लिए मन्नार नौसैनिक अड्डे पर ले गई है। इससे पहले पिछले महीने यानी 23 फरवरी को श्रीलंकाई अधिकारियों ने द्वीप राष्ट्र के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में 32 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने मछली पकड़ने वाली उनकी पांच नौकाएं भी जब्त की थीं। श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा था कि इन लोगों को मन्नार के उत्तर में समुद्री क्षेत्र में एक विशेष अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। बयान के मुताबिक, नौसेना ने इस साल अब तक लगभग 150 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने वाली 18 नौकाओं को जब्त किया है।

Related Articles

Back to top button