WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
‘व्यापार संबंधों बढ़ाएंगे भारत के नए वाणिज्य दूतावास’ – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

‘व्यापार संबंधों बढ़ाएंगे भारत के नए वाणिज्य दूतावास’

जयशंकर से मुलाकात से पहले बोले ब्रिटिश विदेश मंत्री
लंदन। ब्रिटेन ने मंगलवार को कहा कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस सप्ताह बेलफास्ट और मैनचेस्टर में भारत के दो नए वाणिज्य दूतावासों का शुभारंभ करेंगे। इससे 41 अरब पाउंड की व्यापारिक साझेदारी और आगे बढ़ेगी और देश में भारतीय समुदाय को समर्थन मिलेगा। जयशंकर इस सप्ताहांत पर उत्तरी आयरलैंड के बेलफास्ट और उत्तरी इंग्लैंड के मैनचेस्ट में नए वाणिज्य दूतावासों का उद्घाटन करने वाले हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा, बेलफास्ट और मैनचेस्टर में नए भारतीय वाणिज्य दूतावास हमारे लोगों के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाते हैं और यह दिखाते हैं कि हम केवल लंदन में ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रिटेन में विकास को कैसे बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, भारत की राजनयिक मौजूदगी का यह विस्तार हमारे व्यापारिक संबंधों को और बढ़ावा देगा ब्रिटेन में भारतीय समुदाय का समर्थन करेगा।

दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के केंट के चिवनिंग हाउस में जयशंकर से मुलाकात से पहले लैमी ने का कि उनकी बातचीत का मकसद पिछले महीने मुक्त व्यापार समझौता वार्ता दोबारा शुरू होने के बाद द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना है। लैमी ने कहा, दिल्ली में एफटीए वार्ता फिर से शुरू होने के बाद जयशंकर और मैं भारत के साथ हमारे 41 अरब पाउंड के व्यापारिक संबंधों को आगे बढ़ाएंगे। यह हमारी महत्वकांक्षाओं की मंजिल है, न कि छत, जो दोनों अर्थव्यवस्थाओं को लाभ देगी।

जयशंकर ने ब्रिटेन की गृहमंत्री से भी की मुलाकात
जयशंकर ने आज ब्रिटेन की गृह मंत्री यवेटे कूपर से मुलाकात की और लोगों के बीच आदान-प्रदान, तस्करी और उग्रवाद से निपटने के संयुक्त प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने व्यापार विभाग के सचिव जोनाथन रेनॉल्ड्स से भी मुलाकात की और एफटीए वार्ता में प्रगति पर चर्चा की।

Related Articles

Back to top button