मणिपुर में पांच उग्रवादी गिरफ्तार, 16 हथियार सरेंडर

ओडिशा में 10 मार्च को कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
मणिपुर। मणिपुर के चूराचांदपुर और इंफाल पूर्वी जिले में अलग-अलग अभियान में तीन नाबालिगों समेत पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि चूराचांदपुर के बेथेल से एक 19 साल के युवक को तीन नाबालिगों को पकड़ा गया। सभी स्थानीय व्यापारियों ने जबरन वसूली, ड्रग्स और हथियारों की तस्करी में शामिल थे। उनसे दो पिस्तौल बरामद की गईं। इसके अलावा इंफाल पूर्व में ओल्ड मॉडर्न कॉलेज गेट से प्रतिबंधित पार्टी के एक सदस्य को पकड़ा गया। उसके पास 10 हथगोले मिले।

16 हथियार किए गए सरेंडर
मणिपुर के तीन घाटी जिलों में सुरक्षा बलों को 16 हथियार सरेंडर कि गए। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले में कमांडो इकाई के सामने दो एसएलआर राइफल, खाली मैगजीन के साथ इंसास राइफल सरेंडर की गई। जबकि कुम्बी और फोगाकचाओ में दो बोल्ड एक्शन राइफल, पिस्तौल और कार्बाइन सरेंडर की गई। जबकि इंफाल पूर्व में तीन पिस्तौल, गोला-बारूद का जखीरा और तीन ग्रेनेड पुलिस को सौंपे गए। इससे पहले पांच जिलों में लोगों ने स्वेच्छा से 33 हथियार और गोला-बारूद पुलिस को लौटा दिए थे।मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने पहाड़ी और घाटी, दोनों क्षेत्रों के लोगों की मांग के बाद लूटे गए और अवैध हथियारों को लौटाने की समयसीमा छह मार्च शाम चार बजे तक बढ़ा दी थी। भल्ला ने 20 फरवरी को राज्य के लोगों से लूटे गए और अवैध रूप से रखे गए हथियारों को सात दिनों के भीतर स्वेच्छा से सौंपने का आग्रह किया था।

बढ़ते अपराध का विरोध करेगी कांग्रेस
ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के विरोध में 10 मार्च को कांग्रेस राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने बताया कि राज्य में कोई शासन नहीं है। अराजकताओं से सबसे ज्यादा महिलाएं प्रभावित हो रही हैं। राज्य में हर दिन कम से कम सात महिलाओं को अपमान का सामना करना पड़ता है। अगर कानून का शासन होता तो स्थिति अलग होती। कांग्रेस हर जिले में 10 मार्च को प्रदर्शन करेगी।
कर्नाटक : रॉ में नौकरी का झांसा देकर 30 लोगों को ठगने के आरोप में दो गिरफ्तार
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में अधिकारी के रूप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 30 से अधिक लोगों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के मूल निवासी अरविंद नायडू (36) और कर्नाटक के बीदर के वेणुगोपाल के रूप में हुई है। आरोपी फोटोकॉपी व स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों ने नौकरी के इच्छुक लोगों से 2 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की ठगी की। यह मामला तब सामने आया जब जेपी नगर निवासी एक व्यक्ति ने 26 फरवरी को केंद्रीय अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई।
16,053 करोड़ से थार रेगिस्तान का फैलाव रोकेगा केंद्र
अरावली पर्वत शृंखला के पारिस्थितिकी तंत्र को बचाने के लिए शुरू किए गए अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट के पहले चरण में केंद्र सरकार ने 8,16,732 हेक्टेयर वन क्षेत्र को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए 16,053 करोड़ रुपये के बजट का प्रस्ताव है। यह परियोजना राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में फैले अरावली क्षेत्र में मरुस्थलीकरण रोकने और हरित बफर जोन विकसित करने से जुड़ी है।