WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की मौत – Dixit Times
ताजा खबर

बोर्ड परीक्षा देने जा रहीं 3 छात्राओं की मौत

महाराजगंज में 100 की स्पीड में बोलेरो का टायर फटा, बेकाबू होकर पलटी, 11 गंभीर
महराजगंज। महाराजगंज में टायर फटने से बोलेरो बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर समेत 11 छात्राएं घायल हो गईं। छात्राएं सुबह 7 बजे 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिससे आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। किसी तरह छात्राओं को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल छात्राओं को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने तीन छात्राओं को मृत घोषित कर दिया। हादसा बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास सुबह साढ़े सात बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बोलेरो की स्पीड 100 से अधिक थी। ऐसे में टायर फटने से गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। मृतक छात्रा चांदनी पटेल के मौसा ने बताया- सभी छात्राएं समरधीरा स्थित पारस नाथ इन्टर कालेज में पढ़ती हैं। सुबह 7 बजे महेश राम अशोक कुमार इंटर कॉलेज में 10वीं की विज्ञान की परीक्षा देने जा रहीं थी। सेंटर घर से 15 किलोमीटर दूर है।

सेंटर से 250 मीटर पहले हादसा हो गया। सभी छात्राएं पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के समरधीरा, विशुनपुर, करमहा बुजुर्ग, करमहा गांव की रहने वाली हैं। सुबह हमें घटना के बारे में जानकारी मिली, इसके बाद हम मौके पर पहुंचे। जब तक हम वहां पहुंचे। तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बाकी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। मृतक छात्रा प्रीति के पिता विनोद गुप्ता ने बताया कि सुबह बच्ची घर से पेपर देने के लिए निकली। कुछ देर बाद घटना के बारे में सूचना मिली। मैं जल्दी से घर से निकला और मौके पर पहुंचा। वहां पहुंचा तो वहां सिर्फ गाड़ी थी। बच्चों को अस्पताल भेज दिया गया था। अस्पताल पहुंचा तो पता चला बेटी की मौत हो चुकी है। गाड़ी की स्थिति बहुत खराब हो गई है। देख कर पता चल रहा गाड़ी बहुत ही स्पीड में रही होगी। एक गाड़ी 13 बच्चियों को बैठाया गया था। ड्राइवर की लगती से छात्राओं की मौत हुई है।

मृतक छात्राओं की पहचान चांदनी (17), प्रति (17) और गायत्री (17) के रूप में हुई है। वहीं, नंदिनी (17), चांदनी (16), प्रियंका (17), रिमझिम (18), मनीषा (16), सोनी (18) और ड्राइवर रियाज गंभीर रूप से घायल हैं। चार छात्राओं की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलने पर डीएम अनुनय झा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परीक्षा देने जा रही छात्राओं का एक्सीडेंट हुआ है। तीन छात्राओं की मौत हो गई है। बाकी घायलों को सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button