खेल समाचार

भारत ने 44 रन से न्यूजीलैंड को हराया

 चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया
दुबई। चैंपियंस ट्रॉफी के आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ साफ हो गया कि सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। मुकाबला 4 मार्च को दुबई में ही खेला जाएगा। दूसरी ओर 5 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। भारत ने 9 विकेट खोकर 249 रन बनाए। न्यूजीलैंड की टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत से वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए, कुलदीप यादव को 2 विकेट मिले। श्रेयस अय्यर ने 79 रन बनाए। न्यूजीलैंड से केन विलियमसन ने 81 रन बनाए। मैट हेनरी को 5 विकेट मिले।

Related Articles

Back to top button