आज से रामलला के दर्शन-आरती का समय फिर बदला
मोबाइल पर भी लगा प्रतिबंध, श्रद्धालु भी घटे
अयोध्या। प्रयागराज के महाकुंभ के समापन के बाद रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या कम हो गई है। इसके साथ ही तीर्थ क्षेत्र की ओर से रामलला के दर्शन के समय और अवधि दोनो में बदलाव किया गया है। नई समय सारणी भी जारी कर दी गई है। आरती के समय में भी बदलाव किया गया है। तीर्थ क्षेत्र की ओर से जारी रिपोर्ट में शनिवार को दर्शनार्थियों की कुल संख्या 94 हजार बताई गई। जबकि रविवार को 90 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किया है।
रामलला की शृंगार आरती अब छह बजे
रामलला के दर्शन की अवधि में तीन मार्च से आंशिक बदलाव कर दिया गया है। बताया गया कि प्रात: काल चार बजे रामलला की मंगला आरती हुई पुन: भोर में 4.15 बजे से सुबह छह बजे तक पट बंद रखा गया। इसके पूर्व गेट नंबर एक से रात्रि 9.30 बजे आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद हो जाएगा। पुन: रात्रि दस बजे शयन आरती उतारी जाएगी। महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होते ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने प्रभु श्रीराम लला के दर्शन की समयावधि लगभग पहले जैसी कर दी है।
दर्शन के समय की नई व्यवस्था तीन मार्च सोमवार से प्रभावी हो गई। तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के अनुसार प्रातः चार बजे मंगला आरती हुई। उसके पश्चात सवा चार बजे से छह बजे तक कपाट बंद रहे
राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से रामलला के दर्शन अवधि बदलने की सूचना का यह पत्रक जारी किया गया है।इसके अनुसार 3 मार्च से दर्शन का
आज से बदला गया दर्शन का समय डॉ अनिल मिश्र के अनुसार सुबह छह बजे श्रृंगार आरती और साढ़े छह से 11.50 बजे तक दर्शन होंगे फिर दोपहर 12 बजे तक पट बंद रहेगा ऐसा राजभोग के कारण होगा । 12 बजे बजे भोग आरती और दोपहर 12 से अगले 30 मिनट तक तक दर्शन फिर एक बजे तक पट बंद रहेगा। डॉ अनिल मिश्र के अनुसार दोपहर 1 बजे से सायंकाल 6 बजकर 50 मिनट तक रामलला के दर्शन के बाद शाम 7 बजे तक पट बंदकर भोग लगेगा।