मनोरंजन समाचार

चौराहे पर खड़ी होकर नोरा फतेही ने दिखाए जलवे,

 यूजर कर रहे बेहतरीन कमेंट
बॉलीवुड की अभिनेत्री नोरा फतेही अपनी बेहतरीन डांस के लिए जानी जाती हैं। वह डांस करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह यहां अक्सर अपनी बेहतरीन तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में नोरा फतेही ने अपनी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
नोरा फतेही ने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह एक शहर के चौराहे पर खड़ी होकर पोज दे रही हैं। इसके बाद वह स्टाइलिस्ट अंदाज में चलती नजर आ रही हैं। नोरा फतेही ने बैंगनी जैकेट पहनी है और थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहनी है। नोरा ने वीडियो में जबरदस्त एक्प्रेशन दिए हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है।

नोरा फतेही के फैंस इस वीडियो को लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर यूजर ने नोरा फतेही की वीडियो पर दिल और फायर इमोजी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा है ‘आप सबसे बेहतर हो।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा है ‘आपका ये अंदाज बहुत अच्छा है।’ एक और यूजर ने नोरा फतेही की तारीफ में लिखा है ‘वाकई आप बहुत खूबसूरत हो।’

Related Articles

Back to top button