अन्य

मुंबई में अलगे 2 दिन हीटवेव की चेतावनी

तापमाना 38° तक जाएगा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह; हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान
नई दिल्ली। मुंबई और आसपास के इलाकों में 2 दिन हीटवेव यानी भारी गर्मी पड़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 37 से 38 डिग्री तक तापमान रह सकता है। यह फरवरी महीने के सामान्य तापमान से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 दिनों में महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, दादरा नगर हवेली, दमन एवं दीव के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। यानी इसी हफ्ते यहां गर्मी बढ़ेगी।

दिल्ली का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में 28 फरवरी तक गर्म और उमस भरी स्थिति बनी रह सकती है।

श्रीनगर और हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान
श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में 26 से 28 फरवरी के बीच कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर शहर में तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार बर्फबारी हो रही है। पर्यटकों का पसंदीदा हिल रिसॉर्ट कुफरी में भी हल्की बर्फबारी हुई है। पर्यटन के अलावा बागवानी से जुड़े लोग इससे खुश हैं।

मध्यप्रदेश में ठंड, राजस्थान में गर्मी
उधर, मध्यप्रदेश में हल्की ठंड ने फिर से दस्तक दी है। पिछले 3 दिन से दिन और रात के पारे में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट हुई है। भोपाल में सोमवार को बादल छाए रहे, जबकि पचमढ़ी की रात सबसे ठंडी रही। इसके बाद भी पारे में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।राजस्थान में आज तापमान में और बढ़ोतरी होगी। महाशिवरात्रि के बाद 27 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। अगले 24 से 48 घंटे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने का अनुमान है।

Related Articles

Back to top button