ताजमहल देखने पहुंचे क्रिकेटर शिखर धवन

एक घंटे तक ताज को निहारा, पूछा- क्या सच में कारीगरों के हाथ कटवा दिए गए थे
आगरा । आगरा में क्रिकेटर शिखर धवन मंगलवार को ताजमहल पहुंचे।। उन्होंने करीब एक घंटे तक ताज का दीदार किया। इस दौरान ताजमहल को देखकर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्होंने विजिटर बुक में लिखा- सुंदरता अभूतपूर्व है। उन्होंने गाइड से पूछा- क्या सच में ताजमहल बनाने वाले कारीगरों के हाथ कटवा दिए गए थे।

कैप, प्रिटेंड जैकेट, ब्लैक बरमूडा में शिखर को देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए। उन्हें देखकर पर्यटकों में सेल्फी लेने की होड़ मच गई। शिखर को देखकर लोग गब्बर-गब्बर चिल्लाने लगे। शिखर ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया।

शिखर धवन ने अपने गाइड से ताजमहल को लेकर सवाल भी पूछे। उन्होंने कहा ताजमहल को बनने में कितना समय लगा। कितने कारीगरों ने बनवाया, कितना खर्चा हुआ। उन्होंने कहा- यहां असली और नकली कब्र क्या है तो गाइड ने बताया- उर्स के दौरान ही नीचे की कब्र खोली जाती हैं।