पुतिन बोले- काम के बीच शारीरिक संबंध बनाएं नागरिक:गिरती जन्म दर से निपटने के लिए दिया आदेश, कहा- आबादी पर टिका हमारा भविष्य
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नागरिकों से ऑफिस में काम के बीच शारीरिक संबंध बनाने की अपील की है। पुतिन ने कहा, “रूसी नागरिकों का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। रूसियों का भविष्य अब उनकी तादाद पर निर्भर करता है।”
वहीं रूस के स्वास्थ्य मंत्री डॉ येवगेनी शेसतोपालोव ने कहा कि काम का प्रेशर बच्चा न पैदा करने का बहाना नहीं हो सकता है। आप काम के बीच ब्रेक लेकर भी शारीरिक संबंध बना सकते हैं। ब्रिटिश अखबार मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन ने ऐसा देश में गिरती जन्म दर को ठीक करने के लिए कहा है।
दरअसल, रूस में जन्म दर 1.5 बच्चे प्रति महिला है। जबकि देश की आबादी को बनाए रखने के लिए 2.1 बच्चे प्रति महिला की जन्म दर होनी जरूर है। वहीं यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद से रूस के 10 लाख नागरिक अब तक देश छोड़कर जा चुके हैं। इसमें ज्यादातर युवा वर्ग के लोग शामिल हैं।