टहलने निकले भाजपा पार्षद को मारी गोली, गंभीर:लेबर कॉलोनी पुल पर टहल रहे थे, अचानक चली गोली से सहमे लोग
फिरोजाबाद में मंगलवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले भाजपा पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
थाना लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर 48 के पार्षद अलीम भोला प्रतिदिन की भांति मंगलवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। जब वह लेबर कॉलोनी पुल के ऊपर टहल रहे थे। तभी अचानक बाइक पर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में आकर लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर वहां टहल रहे अन्य लोग भी एकजुट हो गए। तभी मौका पाकर हमलावर मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े गोली चलने की आवाज की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।