1057 पदों पर भर्ती के लिए कल तक करें आवेदन:RPSC ने निकाली थी 1014 AEN और 43 ASO पदों के लिए वैकेंसी
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से निकाली गई एईएन व एएसओ पदों के लिए आवेदन प्रोसेस जारी है। इन दोनों पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 15 सितम्बर है।
बता दें कि राजस्थान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में सिविल और मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में असिस्टेंट इंजीनियर के 1014 पद और आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में 43 असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। यह भर्ती विज्ञापन 5 अगस्त को जारी किया गया था।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- असिस्टेंट इंजीनियर :पदों से सम्बन्धित ब्रांच में बीई/बीटेक की डिग्री।
- असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर : मैथ्स या स्टेटिक्स या कॉमर्स में मास्टर्स डिग्री कम से कम सेकंड क्लास में पास की हो।
आयु सीमा :
- दोनों ही भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2025 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु सीमा में राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी।
फीस :
- सामान्य/अन्य राज्यों के उम्मीदवार : 600 रुपए
- ओबीसी/बीसी : 400 रुपए
- एसएससी/एसटी : 400 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- असिस्टेंट इंजीनियर : प्री, मेंस और इंटरव्यू
- असिस्टेंट स्टेटिस्टिकल ऑफिसर : लिखित परीक्षा
सैलरी :
- पे मैट्रिक्स लेवल 1 से 11 के अनुसार।
एग्जाम पैटर्न : प्रीलिम्स एग्जाम :
- एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगी।
- हर पेपर के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
- पेपर – 1 में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं पेपर – 2 में 200 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सही उत्तर के लिए 1 अंक, गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
एग्जाम पैटर्न : मेन्स एग्जाम :
- एग्जाम ऑफलाइन मोड में होगी।
- पेपर हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा।
- यह पेपर डिस्क्रिप्टिव होगा।
- पेपर इंग्लिश और हिंदी में होगा।