अन्य

इंदौर MYH से ओटी डॉक्टर लापता:सीनियर फीमेल डॉक्टर से टकराने पर हुआ विवाद; छेड़छाड़ के आरोप पर लिखवाया था माफीनामा

इंदौर में एमवाय अस्पताल में पदस्थ डॉ. हेमंत कुमार गिरवाल (40) गुरुवार दोपहर से लापता है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक अन्य यूनिट की सीनियर महिला डॉक्टर से वे टकरा गए थे। इस पर महिला डॉक्टर ने उन्हें सार्वजनिक रूप से लताड़ा था। उन्होंने उन पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था। साथ ही कमेटी के सामने माफीनामा लिखवाया था। तब से ही वे खुद की काफी बेइज्जती महसूस कर रहे थे।

संयोगितागंज थाने में डॉक्टर की गुमशुदगी दर्ज की गई है। शुक्रवार देर रात घटना के विरोध में कई डॉक्टर एमवाय अस्पताल में जमा हो गए। उन्होंने कहा कि डॉ. गिरवाल पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। अगर उनका पता नहीं चला तो उग्र आंदोलन करेंगे। डॉक्टरों ने महिला डॉक्टर के लगाए आरोपों की जांच की मांग की है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button