WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
हिंदू युवती पर शादी का दबाव बना रहा युवक: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया – Dixit Times
ताजा खबर

हिंदू युवती पर शादी का दबाव बना रहा युवक: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

अलीगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के हड्‌डी गोदाम इलाके में एक हिंदू लड़की के ऊपर गैर समुदाय का युवक लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था। आरोपी युवक युवती को न सिर्फ परेशान कर रहा था, बल्कि बार-बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था।

जिसके बाद पीड़िता और उसके परिवार के लोगों ने शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ितों के साथ भाजपा नेता संजू बजाज भी थाने पहुंचे और पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरोपी युवक के खिलाफ युवती की मां की ओर से तहरीर दी गई है और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेजा जाएगा और जांच के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button