WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
आगरा के नए DM अरविंद बंगारी बनाए गए:IAS भानुचंद्र गोस्वामी बनाए गए प्रभारी राहत आयुक्त, एक साल तक संभाली जिम्मेदारी – Dixit Times
आगराताजा खबर

आगरा के नए DM अरविंद बंगारी बनाए गए:IAS भानुचंद्र गोस्वामी बनाए गए प्रभारी राहत आयुक्त, एक साल तक संभाली जिम्मेदारी

आगरा के डीएम भानु चंद्र गोस्वामी का तबादला हो गया है। शासन ने शुक्रवार रात 13 आईएएस के तबादलों की सूची जारी की। आगरा के नए डीएम आईएएस अरविंद मलप्पा बंगारी बने हैं। अभी वे मुजफ्फरनगर के डीएम पद पर कार्यरत हैं।

डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने एक साल पहले पांच सितंबर 2023 को आगरा के डीएम का पद संभाला था। आईएएस भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर के डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी को आगरा का नया डीएम बनाया गया है।

अरविंद मलप्पा बंगारी मूल रूप से जिला गदग कर्नाटक के रहने वाले हैं। 43 साल के अरविंद मलप्पा बंगारी ने एग्रीकल्चर से एमएससी की। वे साइंटिस्ट बनना चाहते थे। 2011 में आईएएस बने। आगरा में 2015 में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button