खेल समाचार

पंचकूला में कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनावी कार्यालय का किया उद्घाटन:कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, AAP नेता ने ज्वॉइन किया कांग्रेस

पंचकूला विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र मोहन बिश्नोई ने आज अपने चुनावी कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। खास बात यह है कि आज चंद्र मोहन का जन्मदिन भी है, जिसके चलते उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उनके चुनावी कार्यालय में उमड़ी। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक चंद्र मोहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे

उद्घाटन समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल पगोहोत्रा ने अपनी टीम के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। पगोहोत्रा ने चंद्र मोहन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिससे कांग्रेस खेमे में और मजबूती आई है। इस अवसर पर चंद्र मोहन ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनावों में जीत का विश्वास जताया।

Related Articles

Back to top button