WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
सेहतनामा– चेहरे पर हो रहे मुंहासे, निकल रहे बाल:ये हो सकते हैं किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा, जैसे थॉयराइड – Dixit Times
अन्य

सेहतनामा– चेहरे पर हो रहे मुंहासे, निकल रहे बाल:ये हो सकते हैं किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा, जैसे थॉयराइड

चेहरे पर दिखने वाले कुछ संकेत गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की ओर भी इशारा कर सकते हैं, जैसेकि आंखों के नीचे लगातार सूजन हाइपर थायरायडिज्म या किडनी की समस्याओं का संकेत हो सकता है। किडनी के सही ढंग से काम न करने पर शरीर में तरल पदार्थ एकत्रित होने लगते हैं, जिससे यह सूजन आती है।

ऐसे ही फटे होंठ, विशेषकर मुंह के कोनों पर, विटामिन बी की कमी का संकेत हो सकते हैं। वहीं आंखों के नीचे काले घेरे नींद की कमी या पोषण की कमी हो सकती है। खासकर आयरन और विटामिन ‘के’ की कमी। इसी तरह चेहरे पर दिखने वाले कई अन्य संकेतों को पहचानकर सही समय पर उनका उपचार किया जा सकता है।

भौंहों के बाहरी हिस्से का पतला होना हाइपो थायरायडिज्म का संकेत हो सकता है। इसमें थायरॉयड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती है। इसके अन्य लक्षणों में थकान, वजन बढ़ना और शुष्क त्वचा शामिल है। यदि ये लक्षण दिखाई दें तो थायरॉयड की जांच कराकर विशेषज्ञ से उपचार कराएं।

यदि महिलाओं के चेहरे पर असामान्य रूप से बाल बढ़ रहे हैं तो यह हार्मोनल असंतुलन जैसेकि पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) का संकेत हो सकता है। पीसीओएस से मासिक धर्म की अनियमितता, वजन बढ़ना और शरीर पर अतिरिक्त बाल जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में यदि इनमें से कोई लक्षण दिखाई दें तो हार्मोनल जांच के लिए डॉक्टर से सलाह लें।

त्वचा का पीला होना, खासकर जब इसके साथ शरीर में थकान भी हो तो यह एनीमिया या विटामिन बी12 व आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। दरअसल जब शरीर के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन ले जाने के लिए पर्याप्त लाल रक्त कणिकाएं नहीं होती हैं, तब एनीमिया होता है। लाल रक्त कणिकाओं की कमी से त्वचा पीली दिखने लगती है। आयरन और बी12 से भरपूर आहार जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स और नट्स इस कमी को दूर करने में मददगार होते हैं।

Related Articles

Back to top button