Uncategorized

आगरा में कोहरे में भिडे़ दो ट्रक:हाईवे पर थमी रफ्तार, दोपहर में धूप निकलने से मिलेगी राहत

आगरा में मंगलवार घने कोहरे में आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर छलेसर के पास दो ट्रक भिड़ गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। वहीं, कोहरे के कारण हाईवे और यमुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार धीमी है। ठंड और शीतलहर जारी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 13 जनवरी से कोहरे कम हो सकता है।

छलेसर पर हुआ हादसा
मंगलवार को घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के चलते दृश्तया शून्य रही। आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर छलेसर के पास कोहरे में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। ट्रकों में टक्कर होने के बाद पीछे आ रहे वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में एक ट्रक चालक को चोट आई हैं। हादसे के बाद लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, दृश्यता शून्य होने के कारण यमुना और लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वाहन की गति कम रही है। सुबह 10 बजे तक कोहरा नहीं छटा है।

धूप से मिलेगी राहत
पिछले दो दिनों से दोपहर में धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार को भी मौसम विभाग ने धूप निकलने का अनुमान जताया है। मंगलवार सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दोपहर में तापमान के 11 से 16 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 12 जनवरी तक कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद कोहरे से निजात मिलेगी। तापमान भी 20 डिग्री तक पहुंच सकता है।

ठंड से बुरा हाल
ठंड से पर्यटकों सहित आम लोगों का बुरा हाल है। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। ताजमहल, आगरा किला में आने वाले पर्यटकों पर भी ठंड का असर दिखाई दे रहा है। पर्यटक ठंड में कंपकंपा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button