आगरा

भांजी के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद चुनी मौत:सरप्राइज देने के लिए बनवाए टैटू, कहा- भांजी के लिए सब कुछ, बहन के लिए राखी भी लाया था

आगरा में नोएडा के एक कैफे संचालक ने कनपटी में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। यह सब उसने अपनी 4 साल की भांजी के बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद किया। कैफे संचालक की लाश उसकी कार की ड्राइविंग सीट से बरामद हुई। कार से 315 बोर की पिस्टल, खोखा, माचिस, कपड़े और 2 राखी भी मिली।

इस सुसाइड केस के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। लेकिन, कैफे संचालक की पूरे दिन की एक्टिविटी और फैमिली के वॉट्सऐप ग्रुप पर छोड़ा गया वॉइस मैसेज इमोशनल हैं। बर्थडे सरप्राइज के लिए उसने अपने हाथ में भांजी के नाम के टैटू तक बनवाए। साथ ही एक फ्लैट भी गिफ्ट में दिया। पूरा मामला सदर बाजार स्थित मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के पास का है।

मृतक का नाम निपुण कपूर (28) है। वह ग्रेटर नोएडा में रहता था। यहां उसका कैफे है। गुरुवार की शाम करीब 4.45 बजे निपुण ने खुद को गोली मार ली। मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के पास उसने सुसाइड किया। यह रेस्टोरेंट निपुण की बहन आकांक्षा के ससुर हिमांशु सचदेवा का है। निपुण के परिजनों की मानें तो 5-10 मिनट पहले वह घर पर ही था।

एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया- अचानक लोगों को कार के अंदर से गोली चलने की आवाज सुनी। कार का शीशा खुला हुआ था। उससे धुआं भी निकल रहा था। लोगों ने जब कार का गेट खोला, तो ड्राइविंग सीट पर खून से लथपथ निपुण कपूर पड़े थे। उनकी कनपटी पर गोली लगी हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस निपुण को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मामा फ्रेंकी रेस्टोरेंट के संचालक हिमांशु सचदेव ने बताया- मेरा घर सदर बाजार में है। निपुण मेरे बेटे राहुल का साला था। वह गुरुवार को आया था। 28 जुलाई को मेरी नातिन समायरा का जन्मदिन है। निपुण अपनी भांजी समायरा से बहुत प्यार करता था। उसने बताया था कि वह थाईलैंड जाने वाला है। इसलिए समायरा का जन्मदिन सेलिब्रेट करने आया है।

दोपहर में साढ़े 3 बजे बहन आकांक्षा के साथ केक भी कटवाया। सभी ने वीडियो बनाए, फोटो भी खिंचवाई। उसने समायरा को एक पल के लिए नहीं छोड़ा। उसी के साथ रहा। करीब साढ़े चार बजे निपुण घर से बाहर निकला।

भांजी समायरा संग फोटो क्लिक करवाते हुए, निपुण ने उससे कहा- देखो मामा तुम्हें एक और सरप्राइज दे रहा है। उसने अपना हाथ दिखाया। इसमें टैटू बने थे। एक टैटू में समायरा का नाम भी लिखा था। इसके अलावा निपुण ने मरने से पहले एक वाइस मैसेज ड्रॉप किया, जिसमें अपना फ्लैट समायरा को गिफ्ट करने की बात कही।

Related Articles

Back to top button