WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
‘जस्ट-डायल’ के कर्मचारी ने 2 करोड़ की ठगी की:80 ATM कार्ड से जालसाजी करता था, CCTV, सर्विलांस की मदद से गिरफ्तारी हुई – Dixit Times
ताजा खबर

‘जस्ट-डायल’ के कर्मचारी ने 2 करोड़ की ठगी की:80 ATM कार्ड से जालसाजी करता था, CCTV, सर्विलांस की मदद से गिरफ्तारी हुई

लखनऊ में ‘जस्ट डायल’ कंपनी के एक कर्मचारी को मड़ियांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वो अपने दोस्त के साथ मिलकर एटीएम में लोगों से जालसाली करता था। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अलग-अलग शहरों में 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी की।

आरोपी की पहचान आदर्श पांडेय निवासी अमेठी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 80 एटीएम कार्ड, 3 मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया है। उसके दोस्त मनोज कुमार सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। मामला बुधवार-गुरुवार रात का है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी 3 साल से ठगी करते थे। लखनऊ के अलग-अलग थाने में आदर्श पांडेय के खिलाफ पहले भी 3 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है। कई अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button