तीन दिन में सोना 5,000 सस्ता हुआ:आज 974 रुपए गिरकर 69,194 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी 81,801 रुपए/किलो पर आई मुंबई29 मिनट पहले बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद से 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है। बजट के दो दिन बाद, यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। 4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है। मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है। कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,820 रुपए है। चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए है। भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है। सोने की मांग बढ़ेगी, कीमतें ज्यादा नहीं घटेंगी कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार इस बार बजट में सोना-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी है। इससे इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन कस्टम ड्यूटी घटने के बाद आने वाले दिनों में सोने की मांग और तेजी से बढ़ेगी। अभी सोने और चांदी में गिरावट भले हुई है, लेकिन इसे केवल ड्यूटी एडजस्टमेंट कह सकते हैं। कुछ दिन अगर सोना गिरा भी तो यह फिर कवर कर लेगा। अमेरिका में चुनाव और वैश्विक तनाव को देखते हुए सोने और चांदी के दाम अधिक नहीं गिरेंगे। यह खरीद का अच्छा मौका है। इस साल अब तक 4,800 रुपए से ज्यादा बढ़ चुके हैं सोने के दाम इस साल अब तक सोने के दाम 4,800 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ चुके हैं। साल की शुरुआत में ये 63,352 रुपए पर था। जो अब 68,177 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी साल की शुरुआत में 73,395 रुपए प्रति किलो पर थी। जो अब 81,801 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी, चांदी इस साल 8,400 रुपए बढ़ चुकी है। सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। 3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट की जगह UPI (जैसे भीम ऐप) और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें। खबरें और भी हैं… इंट्राडे ट्रेडिंग- 100 में 70 निवेशक घाटे में: रिस्क के बावजूद 4 साल में 300% बढ़े ट्रेडर्स, 30 साल से कम उम्र वालों की हिस्सेदारी 48% बढ़ी रिस्क के बावजूद 4 साल में 300% बढ़े ट्रेडर्स, 30 साल से कम उम्र वालों की हिस्सेदारी 48% बढ़ी|बिजनेस,Business – Dainik Bhaskar बिजनेस तिमाही नतीजों के बाद एक्सिस बैंक 6% से ज्यादा गिरा: यह 1157 के स्तर पर कारोबार कर रहा, Q1 में शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹6,035 करोड़ यह 1157 के स्तर पर कारोबार कर रहा, Q1 में शुद्ध मुनाफा बढ़कर ₹6,035 करोड़|बिजनेस,Business – Dainik Bhaskar बिजनेस Q1FY25 नतीजों के बाद 52 वीक हाई पर SBI लाइफ: अप्रैल-जून तिमाही में इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 36.34% बढ़ा अप्रैल-जून तिमाही में इंश्योरेंस कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 36.34% बढ़ा|बिजनेस,Business – Dainik Bhaskar बिजनेस निचले स्तर से बाजार में 650 अंक की रिकवरी: सेंसेक्स 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा, एक्सिस बैंक का शेयर 6% गिरा सेंसेक्स 80,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा, एक्सिस बैंक का शेयर 6% गिरा|बिजनेस,Business – Dainik Bhaskar 1:13 बिजनेस जिरोधा में अब फ्री में ओपन कर सकते हैं अकाउंट: कंपनी ने अकाउंट ओपनिंग फीस हटाई; भारत में 6 साल में 5 गुना बढ़े डीमैट अकाउंट कंपनी ने अकाउंट ओपनिंग फीस हटाई; भारत में 6 साल में 5 गुना बढ़े डीमैट अकाउंट|बड़ी खबरें,Top News – Dainik Bhaskar बड़ी खबरें आधार एनरोलमेंट ID से नहीं मिलेगा पैन: इनकम टैक्स फाइल करने के लिए भी मान्य नहीं; 2017 से मिल रही सुविधा 1 अक्टूबर से बंद होगी इनकम टैक्स फाइल करने के लिए भी मान्य नहीं; 2017 से मिल रही सुविधा 1 अक्टूबर से बंद होगी|बिजनेस,Business – Dainik Bhaskar बिजनेस टैक्स घटने के बाद सोना ₹4,000 तक सस्ता हुआ: ₹69,194 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी 3,600 की गिरावट के साथ ₹84,897 पर आई ₹69,194 प्रति 10 ग्राम बिक रहा, चांदी 3,600 की गिरावट के साथ ₹84,897 पर आई|बड़ी खबरें,Top News – Dainik Bhaskar 1:14 बड़ी खबरें टैक्स घटने के बाद सोना ₹4,000 से ज्यादा सस्ता हुआ: NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम में 10,000 की SIP करने पर 63 लाख का फंड बनेगा NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम में 10,000 की SIP करने पर 63 लाख का फंड बनेगा|बिजनेस,Business – Dainik Bhaskar बिजनेस न भूतो न भविष्यति- ग्रैंड वेडिंग से मार्केट को सपोर्ट: अनंत-राधिका का फंक्शन तीन दिन चला, पारंपरिक समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक अनंत-राधिका का फंक्शन तीन दिन चला, पारंपरिक समारोह में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक|बिजनेस,Business – Dainik Bhaskar बिजनेस SBI लाइफ को पहली तिमाही में ₹520 करोड़ का मुनाफा: सालाना आधार पर 36% बढ़ा, निवेश से आय ₹19,283; एक साल में 23.95% चढ़ा शेयर सालाना आधार पर 36% बढ़ा, निवेश से आय ₹19,283; एक साल में 23.95% चढ़ा शेयर|मार्केट,Market – Dainik Bhaskar मार्केट बजट में NPS ‘वात्सल्य’ स्कीम का ऐलान: 10,000 की SIP में 63 लाख का फंड बनेगा; मुद्रा योजना में अब 20 लाख का लोन 10,000 की SIP में 63 लाख का फंड बनेगा; मुद्रा योजना में अब 20 लाख का लोन|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 1:03 बजट 2024 सेंसेक्स 280 अंक की गिरावट के साथ 80,148 पर बंद: निफ्टी भी 65 अंक गिरा, बजाज फिनसर्व टॉप लूजर रहा निफ्टी भी 65 अंक गिरा, बजाज फिनसर्व टॉप लूजर रहा|मार्केट,Market – Dainik Bhaskar 1:17 मार्केट बजट पर सरकार-विपक्ष का रिएक्शन: PM बोले- विकसित भारत की नींव रखेगा बजट, राहुल ने कहा- इंटर्नशिप स्कीम हमारी कॉपी PM बोले- विकसित भारत की नींव रखेगा बजट, राहुल ने कहा- इंटर्नशिप स्कीम हमारी कॉपी|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 2:58 बजट 2024 24 पॉइंट में 2024 का बजट: नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री; मोबाइल फोन और सोना-चांदी सस्ते होंगे नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री; मोबाइल फोन और सोना-चांदी सस्ते होंगे|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 5:43 बजट 2024 बजट-2024 एनालिसिस: नीतीश-नायडू को साधता मोदी 3.0 का पहला बजट, आयकर में मामूली राहत से मिडिल क्लास को छोटा सा थैंक्यू नीतीश-नायडू को साधता मोदी 3.0 का पहला बजट, आयकर में मामूली राहत से मिडिल क्लास को छोटा सा थैंक्यू|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 7:27 बजट 2024 भास्कर एक्सप्लेनर- भारत बनाएगा चलता-फिरता न्यूक्लियर प्लांट: मिनटों में पूरे शहर को बिजली सप्लाई; वित्त मंत्री ने बजट में क्या बताया मिनटों में पूरे शहर को बिजली सप्लाई; वित्त मंत्री ने बजट में क्या बताया|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 3:17 बजट 2024 न्यू रिजीम में 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री: नीतीश को 58 हजार 900 करोड़, नायडू को 15 हजार करोड़; समझिए पूरा बजट नीतीश को 58 हजार 900 करोड़, नायडू को 15 हजार करोड़; समझिए पूरा बजट|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 3:30 बजट 2024 ₹7.75 लाख तक की आय टैक्स फ्री: सोना-चांदी और मोबाइल सस्ता हो सकते हैं, इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स को 20% देना होगा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स सोना-चांदी और मोबाइल सस्ता हो सकते हैं, इन्वेस्टर्स और ट्रेडर्स को 20% देना होगा शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar बजट 2024 VIDEO- बजट में न्यू टैक्स रिजीम में बदलाव: अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% टैक्स, ओल्ड टैक्स रिजीम में बदलाव नहीं अब 3 लाख से 7 लाख रुपए की आय पर 5% टैक्स, ओल्ड टैक्स रिजीम में बदलाव नहीं|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 4:06 बजट 2024 लोकसभा चुनाव में झटका लगा, असर बजट पर: नीतीश-नायडू को 74 हजार करोड़; कांग्रेस मैनिफेस्टो से मिलती-जुलती पेड इंटर्नशिप का ऐलान नीतीश-नायडू को 74 हजार करोड़; कांग्रेस मैनिफेस्टो से मिलती-जुलती पेड इंटर्नशिप का ऐलान|बजट 2024,Budget 2024 – Dainik Bhaskar 1:45 बजट 2024
बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद से 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है।
बजट के दो दिन बाद, यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।