WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
लखनऊ की सबसे बड़ी फूल मंडी पर चला बुल्डोजर:प्रशासन ने नहीं मानी डिप्टी सीएम की बात; राम मंदिर के लिए फूल यहीं से गया था – Dixit Times
ताजा खबर

लखनऊ की सबसे बड़ी फूल मंडी पर चला बुल्डोजर:प्रशासन ने नहीं मानी डिप्टी सीएम की बात; राम मंदिर के लिए फूल यहीं से गया था

लखनऊ की सबसे बड़ी फूल मंडी पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीन को 100 साल के लिए 2001 में लीज पर दी गई थी। लेकिन प्रशासन ने 2024 में लीज कैंसिल कर दी और व्यापारियों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का आदेश दे दिया।

गुरुवार दोपहर प्रशासन की टीम चौक स्थित कंचन मार्केट के सामने फूल मंडी में बुलडोजर के साथ पहुंची। यहां सुबह से ही व्यापारी फूल बेच रहे थे। बुलडोजर देख व्यापारियों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस भी मौजूद रही।

इसी मंडी से अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए फूल भेजे गए थे। मंडी को बचाने के लिए व्यापारी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से भी अपील की थी। डिप्टी सीएम ने दुकान नहीं हटाए जाने का आश्वासन भी दिया था। बावजूद प्रशासन ने मंडी पर बुलडोजर चला दिया।

Related Articles

Back to top button