अंतरराष्ट्रीयताजा खबर

खाली हॉस्टल, बाहर फायरिंग, दो दिन अकेले फंसी रही गौसिया:बांग्लादेश में हिंसा से 174 मौतें; भारतीयों को बॉर्डर तक छोड़ रही पुलिस

नाम- गौसिया मकसूद। कॉलेज- होली फैमिली रेड क्रिसेंट मेडिकल कॉलेज। शहर- ढाका। 16 जुलाई को बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन शुरू हुए, तो गौसिया भी वहीं फंस गईं। हिंसा का सबसे ज्यादा असर ढाका में है। भारतीय स्टूडेंट घर लौट रहे थे। गौसिया के साथ पढ़ने वाली लड़कियां भी भारत आ गईं, लेकिन गौसिया नहीं निकल पा रही थीं। वजह थी पासपोर्ट न मिलना।

अब गौसिया अपने घर श्रीनगर लौट आई हैं, लेकिन अब भी कई स्टूडेंट बांग्लादेश में फंसे हैं। बॉर्डर एरिया में रहने वाले भारतीय स्टूडेंट्स को बांग्लादेश पुलिस BSF तक पहुंचा रही है। बांग्लादेश में हिंसा और प्रदर्शन अब भी जारी हैं। पूरे बांग्लादेश में अगले आदेश तक स्कूल और यूनिवर्सिटी बंद हैं। cbsnews के मुताबिक, अब तक 174 मौतें हो चुकी हैं। 2500 से ज्यादा लोग अरेस्ट किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button