सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 180 अंक गिरा, बजट में कैपिटल गेन टैक्स पर फैसले के चलते गिरा बाजार

बजट के बाद आज यानी 23 जुलाई को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 600 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,003 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट है, ये 24,330 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

कुछ फाइनेंशियल एसेट्स में शार्ट टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर 15% से बढ़ाकर 20% कर दी गई है। वहीं, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर टैक्स दर (LTCG) 10% से बढ़ाकर 12.5% करने का ऐलान किया गया है। हालांकि, लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन की छूट की सीमा को 1 लाख से बढ़ाकर 1.25 लाख कर दिया है।