WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
हाथरस में दो रोडवेज बसों में आमने-सामने टक्कर:12 यात्री हुए घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा – Dixit Times
ताजा खबर

हाथरस में दो रोडवेज बसों में आमने-सामने टक्कर:12 यात्री हुए घायल, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ हादसा

हाथरस में आज सुबह सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में कासगंज रोड पर गांव निहालपुर के निकट दो रोडवेज बसों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहां से जा रही कांवड़ियों का कुछ अन्य राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। कुछ घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ भेजा गया है।

हाथरस में सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र में कासगंज रोड पर गांव निहालपुर के निकट आज सुबह 7 बजे के लगभग बुलंदशहर डिपो की एक रोडवेज बस कासगंज डिपो की दूसरी रोडवेज बस से जा टकराई। एक बस ने जब दूसरी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की तब वह तीसरी बस से जा टकराई। इन दोनों बसों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

इस दुर्घटना में 20 वर्षीय पूजा पुत्री राकेश निवासी पनैठी अलीगढ़, 55 वर्षीय राकेश, 35 वर्षीय विनीता पत्नी सुरेश निवासी महमूदपुर सिकंद्राराऊ, मीरा देवी पत्नी अमरपाल निवासी महमूदपुर सिकंद्राराऊ, 35 वर्षीय राकेश निवासी विद्यानगर हाथरस, 48 वर्षीय अजय पाल निवासी सहावर कासगंज, परिचालक चरण सिंह निवासी पहाड़पुर खुर्द कासगंज, देवेंद्र निवासी देवी नगर हाथरस जंक्शन सहित 12 लोग घायल हुए हैं। इनका उपचार के लिए पहले सिकंद्राराऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया।

Related Articles

Back to top button