WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
आगरा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप:सेल्फी पॉइंट के पास की गई वारदात, देह व्यापार में लिप्त हैं आरोपी – Dixit Times
आगराताजा खबर

आगरा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप:सेल्फी पॉइंट के पास की गई वारदात, देह व्यापार में लिप्त हैं आरोपी

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत सेल्फी पॉइंट के पास युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया है कि दोनों आरोपी देह व्यापार में भी लिप्त हैं।

एसीपी ताज सुरक्षा अरीब अहमद ने बताया- हरियाणा की रहने वाली युवती कुछ समय से आगरा में थी। उसने बताया कि यहां के एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई। बाद में उसे पता चला कि युवक और उसका दोस्त देह व्यापार में लिप्त हैं। लड़कियों को होटल में भेजकर गलत काम कराते हैं। ऐसे में धीरे-धीरे कर उसने युवक से पीछा छुड़ा लिया था। 15 दिन पहले उसकी शादी हो गई। युवक उसका पीछा नहीं छोड़ रहा था। उसे परेशान कर रहा था।

रविवार रात को वो सेल्फी पॉइंट पर आई थी। यहां पर युवक ने अपने दोस्त के साथ उसे पकड़ लिया। गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ जबरन गैंगरेप किया गया। बेरहमी से पीटा। जान से मारने की धमकी दी गई।

युवती का आरोप है कि आरोपी उससे भी देह व्यापार कराने चाहते थे। इनकार करने पर उसको परेशान कर रहे थे। धमकी देते थे। इसके चलते ही उन्होंने उसके साथ रेप किया।

एसीपी ने बताया- पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button