मनोरंजन

32 साल की सेलेना गोमेज 6.7 हजार करोड़ की मालकिन:कभी प्रियंका चोपड़ा के पति को डेट किया था, इनके नाम 16 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज का आज 32वां बर्थडे है। इतनी कम उम्र में ही सेलेना ​​​​​​ने कई बड़े अचीवमेंट्स अपने नाम किए हैं। उनके नाम 16 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी हैं। इसके अलावा वे 425 मिलियन फॉलोअर्स के साथ इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली सेलेब हैं।

2017 में सेलेना का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। वो ल्यूपस नाम की बीमारी से जूझते हुए डिप्रेशन में भी रहीं और बाइपोलर डिसऑर्डर से भी जूझीं।

कभी तंगहाली में बचपन बिताने वाली सेलेना की नेटवर्थ आज 800 मिलियन डॉलर, यानी करीब 6 हजार 698 करोड़ रुपए है। यह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आलिया भट्‌ट और दीपिका पादुकोण से कई गुना ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button