ज्योतिष

जिन महिलाओं के यहां होता है तिल, उनके पति बनते हैं बड़े व्यापारी

भारतीय ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र में शरीर पर बने तिलों को व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य और जीवन से जोड़कर देखा जाता है। महिलाओं के शरीर पर स्थित तिल उनके व्यक्तित्व, सौभाग्य, वैवाहिक जीवन, आर्थिक स्थिति और सामाजिक संबंधों को प्रभावित करते हैं। आज हम महिलाओं के शरीर के ऐसे शुभ तिलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति के लिए भाग्यशाली माने जाते हैं। कहते हैं ऐसे तिल वाली महिलाएं जिस घर में जाती हैं वहां धन-दौलत किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती। चलिए आपको बताते हैं इन तिलों के बारे में विस्तार से यहां।
1. क्या कहता है महिलाओं के माथे का तिल?
जिस महिला के माथे के दाहिने हिस्से पर तिल होता है वह अत्यंत बुद्धिमान, आत्मविश्वासी और भाग्यशाली मानी जाती है। ऐसा तिल राजनीतिक या सामाजिक क्षेत्र में सफलता देने वाले भी माने जाते हैं।
2. क्या कहता है महिलाओं के हाथ का तिल?
महिलाओं की हथेली के बीचों बीच तिल होना जीवन में समृद्धि, धन और सफलता का सूचक माना जाता है। ऐसी महिलाएं खुद के बल पर जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंच सकती हैं।
3. क्या कहता है महिलाओं के गले पर तिल?
जिन महिलाओं के गले के बीच या दाहिनी ओर तिल होता है ऐसे महिलाएं पति के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं। ये परिवार वालों की किस्मत चमका देती हैं।
4. क्या कहता है महिलाओं की नाभि के पास का तिल
महिलाओं की नाभि के आसपास तिल होना अत्यंत शुभ माना गया है। यह तिल सुख-संपत्ति, ऐश्वर्य और अच्छे जीवनसाथी की ओर इशारा करता है।
5. महिलाओं के पैर के तलवे पर तिल होना
अगर महिला के पैर के तलवे पर तिल है, तो वह जीवन में बहुत यात्राएं करती हैं और विदेश यात्रा के योग प्रबल होते हैं। ऐसी महिला का पति भी खूब विदेश जाता है।

Related Articles

Back to top button