अंतरराष्ट्रीय

आग की लपटों में धधक रही है देवभूमि

नैनीताल से लेकर बागेश्वर तक जल रहे हैं उत्तराखंड के जंगल
देहरादून। गर्मी की शुरुआत होते ही उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों के जंगलों में आग की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसी कड़ी में अल्मोड़ा नगर के पातालदेवी के पास लगी आग तेजी से आबादी की तरफ बढ़ रही है। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पा लिया। अगर समय रहते आग को नहीं बुझाया जाता तो इसके चलते कई सरकारी संस्थान और लोगों के आवास जलकर राख हो जाते।
आग की घटनाओं से कई जंगल जलकर खाक हो गए हैं। उत्तराखंड के कुमाऊं से गढ़वाल तक जंगल इन दिनों जल रहे हैं। करीब एक महीन में 600 से ज्यादा फॉरेस्ट फायर की घटना सामने आई हैं। नैनीताल के जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है। आग बुझाने के लिए वन विभाग, सेना, पुलिस, पीआरडी के जवानों को तैनात किया गया है। नैनीताल, अल्मोड़ा में सैन्य प्रतिष्ठानों तक आग की लपटें पहुंच चुकी हैं। कई रिहायशी इलाकों के करीब भी आग पहुंची हैं।
वहीं पौड़ी गढ़वाल क्षेत्र में लगी आग पर पुलिस ने जानकारी देते हुए ट्वीट किया है। पुलिस ने ट्वीट कर कहा, उत्तराखंड में पौड़ी पुलिस ने पौडी के जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने जंगल में आग लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई युवकों को गिरफ्तार किया है।

ाौड़ी पुलिस ने 5 लोगों को, वहीं बागेश्वर में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आग लगाने के अभी तक 129 मामले दर्ज किए गए हैं। 23 मामलों में 29 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button