खेल समाचारताजा खबर

फिरोजाबाद पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल:बोले-संविधान खत्म करने में लगी है BJP, इंटर्नशिप के नाम पर युवाओं का कर रही भविष्य खराब

फिरोजाबाद में सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार के मशीनरी और उनके काम पर प्रश्न चिन्ह लगाया। दरअसल, सपा पूरे प्रदेश में संविधान स्थापना स्तंभ लगाने के कार्यक्रम कर रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

प्रोफेसर ने कहा संविधान को बीजेपी खत्म करने में लगी हुई है। 26 जुलाई 1902 को छत्रपति शाहू जी महाराज ने स्टेट जॉन की स्थापना की थी। शोलापुर में उन्होंने नौकरी में 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था दलितों, पिछड़े आदि के लिए की थी। इस सरकार ने संविधान की आत्मा ही खत्म कर दी है।

अनुच्छेद 13 में जो मौलिक अधिकार हैं, वो भी खत्म कर दिए गए। अगर किसी की सरकार में आलोचना कर दो तो चाहे गृहमंत्री हो या मंत्री तो तुरंत मुकदमा कायम हो जाता है। आज एनकाउंटर हो रहे हैं। ये भी संविधान के खिलाफ है। किसी को पकड़कर मारना ये गलत है। रोज एनकाउंटर होते हैं, एक ही जगह गोली भी लगती है। ये हो क्या रहा है। ये सब कानून के खिलाफ है।

लोग जेलों में पुलिस कस्टडी में मारे जा रहे हैं। आरक्षण खत्म, नौकरी खत्म, सब प्राइवेट, आउट सोर्सिंग से भर्ती हो रही है। प्राइवेट नौकरी में कोई आरक्षण नहीं होता है। कानपुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में ही देख लो। जनता को परेशान करने के लिए CRPC आदि धाराओं में बदलाव किया गया।

प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा अब तो महापुरुषों की आत्मा भी ऊपर कह रही होगी कि किन लोगों के हाथों में देश चला गया। नई संसद में प्रतिमाओं को ही देख लो, अब देखने को ही नही मिलती हैं। वहीं, बजट पर कहा सिर्फ ढोल पीटा है। इसमें जनता से खिलवाड़ हुआ। किसी को कुछ नहीं मिला।

नौकरी को लेकर कहा कि सरकार इंटर्नशिप और आउट सोर्सिंग नौकरी ही देगी। सरकार उसमें एक महीना काम करो या ज्यादा से ज्यादा 6 महीने फिर घर जाओ। सिर्फ लॉलीपॉप दे रही है, बाकी कुछ नहीं।

Related Articles

Back to top button