WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों का किया एलान – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

कांग्रेस ने चार और उम्मीदवारों का किया एलान

लुधियाना से लड़ेंगे पंजाब प्रधान, पंथक सीट पर हिंदू चेहरा
चंडीगढ़ । कांग्रेस ने सोमवार को चार लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए। कांग्रेस ने लुधियाना से अपने प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं पंथक सीट श्री आनंदपुर साहिब से हिंदू चेहरे विजय इंदर सिंगला पर दांव खेला गया है। पार्टी ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और गुरदासपुर से पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को मैदान में उतारा गया है। अब केवल फिरोजपुर से प्रत्याशी का एलान रह गया है।

राहुल गांधी के नजदीकी है वड़िंग
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तीन बार गिद्दड़बाहा से विधायक रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था और करीब बीस हजार वोट से हार गए थे। वे पंजाब कांग्रेस के सबसे युवा प्रदेश अध्यक्ष हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी की सरकार में वे पंजाब के परिवहन मंत्री भी रहे। इसके अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। वहीं सुखजिंदर रंधावा फतेहगढ़ चूड़ियां और डेरा बाबा नानक से विधायक रह चुके हैं। चरणजीत चन्नी की सरकार में वे उपमुख्यमंत्री थे। रंधावा की गिनती पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती है।
पंथक सीट पर उतारा हिंदू चेहरा
विजय इंदर सिंगला सिंगला मूलरुप से पटियाला के रहने वाले हैं। वे संगरूर से सांसद रह चुके हैं। सिंगला पिछली कांग्रेस सरकार में लोक निर्माण विभाग व एजूकेशन विभाग के मंत्री भी रह चुके हैं। वे पार्टी के प्रमुख हिंदू चेहरों में से हैं। इससे पहले कांग्रेस की टिकट पर श्री आनंदपुर साहिब सीट से मनीष तिवारी सांसद चुने गए थे। इस बार वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं। कुलबीर जीरा पंजाब यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं। वे जीरा से विधायक रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button