बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत

आगरा (दीक्षित टाइम्स)।  आगरा में वाटर वर्क्स चौराहे के पास सर्वोदय हॉस्पिटल के सामने सुबह एक्सीडेंट हुआ। जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मृत्यु हो गई। पत्नी की मृत्यु मौके पर ही हो गई। पति की इलाज के दौरान हुई। दोनों भाई के शादी से लौट रहे थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घरवालों ने हंगामा किया, जाम लगा दिया।घटना सुबह लगभग तीन बजे के बताई जा रही है। नगला रामबल के रहने वाले आकाश न्यू आगरा के कौशलपुर निवासी अपने भाई की शादी में गए थे। मंगलवार रात को शादी थी। परिजनों ने बताया कि आकाश और उनकी पत्नी मीनू कौशलपुर में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर आ रहे थे। सर्वोदय हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने दंपती को बाइक समेत रौंद दिया। दुर्घटना में मीनू की मौके पर मृत्यु हो गई। पति आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार सुबह आकाश की इलाज के दौरान मौत हो गई। दंपती की मृत्यु की जानकारी होने पर शादी वाले घर में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कमला नगर सोवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिजनों ने लगाया जाम
एक्सीडेंट की खबर सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने जाम लगा दिया। परिजनों का आ रोप था कि एक्सीडेंट के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। ट्रक चालक भाग गया। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।