WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
सलमान खान नहीं होंगे ओटीटी बिग बॉस 3 के होस्ट – Dixit Times
मनोरंजन

सलमान खान नहीं होंगे ओटीटी बिग बॉस 3 के होस्ट

नई दिल्ली। सलमान खान इन दिनों हर न्यूज की हैडलाइन बने हुए हैं, जिसकी वजह है उनके घर के बाहर हुई फायरिंग और इससे जुड़ी अपडेट को लेकर वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। तो वहीं दूसरी ओर ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को लेकर भी सल्लू मियां सुर्खियों में बने हुए हैं। दबंग खान के फैंस को इस बार निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि हो सकता है कि इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 को सलमान खान होस्ट नहीं कर पाए। टीवी का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस के अब तक के सभी सीजन सुपर हिट रहे हैं। टेलीविजन के साथ ही ओटीटी की दुनिया में भी इस शो ने अपना जलवा बरकरार रखा है। बिग बॉस ओटीटी 2 की सफलता के बाद मेकर्स बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश में हैं। इसी बीच इस शो के होस्ट को लेकर एक अपडेट सामने आई है। मीडिया रिपोट्स की माने तो इस बार यह शो सलमान खान होस्ट नहीं कर पाएंगे। इसलिए उनकी जगह कुछ नए नाम सामने आए हैं, जो बिग बॉस ओटीटी 3 सीजन को होस्ट कर सकते हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ कई वजहों से लाइमलाइट में रहा। एल्विश यादव की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो की टीआरपी बढ़ाई, तो अभिषेक और मनीषा की दोस्ती ने लोगों को खूब एंटरटेन किया। अब मेकर्स ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए कंटेस्टेंट्स के साथ इसके नए होस्ट की भी तलाश कर रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के लिए कुछ नाम सामने आए हैं। लेकिन इस पर मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आॅफिशियल अनाउंसमेंट नहीं आई है। कंटेस्टेंट्स के नाम के बीच अब ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के तीन फेमस कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया है, जो सलमान खान की गद्दी को संभाल सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान बन सकते हैं ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नए मेंटर। लेकिन फैंस इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं कि सलमान खान की जगह कोई दूसरा होस्ट आए।

Related Articles

Back to top button