मेट गाला 2024 में नहीं देख पाएंगे प्रियंका चोपड़ा के फैशन का जलवा
नई दिल्ली। प्रिंयका चोपड़ा अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनकी हर एक नई पोस्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। यही नहीं बल्कि उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी स्विट्जरलैंड की ट्रीप की कई तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा कर रही हैं। वह लगातार अपनी वेकेशन की वीडियोज को सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। आज प्रियंका ने अपने काम के दम पर अपने आपको ग्लोबल स्टार बना लिया है। इस साल 6 मई को मेट गाला इवेंट होने वाला है। ऐसे में जब प्रियंका से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह इस साल मेट गाला का हिस्सा बनेंगी, तो अभिनेत्री ने साफ इंकार कर दिया। 2024 मेट गाला कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की नई प्रदर्शनी ‘स्लीपिंग ब्यूटीज- रीवाकिंग फैशन’ का जश्न मनाया जाएगा। इस बार मेट गाला का ड्रेस कोड ‘द गार्डन आॅफ टाइम’ रखा गया है। लेकिन इस बार इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा नजर नहीं आएंगी। दरअसल, कुछ कारणों की वजह से प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बन पाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, जिस वजह से वह यह इवेंट अटेंड नहीं कर पाएंगी। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इस साल रेड कार्पेट पर जैंडाया का फैशन सेंस जरूर देखना पसंद करेंगी। इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने कहा, ”मुझे तो यह भी नहीं पता है कि कौन इस साल मेट गाला में हिस्सा ले रहा है। लेकिन मैं बिल्कुल भी इस साल यह इवेंट नहीं अटेंड कर पाऊंगी, क्योंकि इस साल में फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हूं।” इसके साथ ही प्रियंका ने कहा, ”मैं जरूर रेड कार्पेट के दौरान लोगों की क्रिएटिविटी को देखना पसंद करूंगी।” हॉलीवुड अभिनेत्री जैंडाया ने फिल्म ‘स्पाईडरमैन’ में काम किया है। जैंडाया के लिए प्रियंका ने कहा, ”वह बहुत शानदार हैं और मैं उन्हें आगे (मेट गाला 2024) देखना चाहूंगी। प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म का नाम ‘द ब्लफ’ है। इसमें वह एक्टर कार्ल अर्बन के साथ नजर आएंगी। बता दें कि ‘द ब्लफ’ की कहानी 19वीं सदी के कैरेबियाई फेज की कहानी है और एक पूर्व महिला समुद्री डाकू के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रियंका चोपड़ा समुद्री डाकू के रोल में दिखेंगी।