वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ नियुक्त
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को भारतीय नौसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात इसकी घोषणा की। दिनेश त्रिपाठी वर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे। वे 30 अप्रैल को रिटायर हो रहे हैं। दिनेश त्रिपाठी इसी दिन पदभार संभालेंगे। दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग आॅफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है। वाइस एडमिरल दिनेश 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशंड हुए थे। वे कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर स्पेशलिस्ट हैं। वे नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर सिग्नल कम्युनिकेशन आॅफिसर और इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आॅफिसर रहे हैं। उन्होंने गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर कठर मुंबई के एग्जीक्यूटिव आॅफिसर और प्रिंसिपल वारफेयर आॅफिसर के रूप में भी काम किया है। दिनेश त्रिपाठी ने कठर किर्च, त्रिशूल और विनाश जैसे नौसैनिक जहाजों की कमान भी संभाली है।