WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
पहले चरण के मतदान में दिख रहा भारी उत्साह – Dixit Times
ताजा खबर

पहले चरण के मतदान में दिख रहा भारी उत्साह

एक बजे तक यूपी में 36% और उत्तराखंड में 37% मतदान; त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 53 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली (नेट डेस्क)। लोकसभा चुनाव के फर्स्ट फेज में आज 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सीटों के हिसाब से यह सबसे बड़ा फेज है। पहले चरण में 1625 उम्मीदवार अपनी किस्मत अजमा रहे हैं। आज हो रहे चुनाव में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, संजीव बालियान, यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद, आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर आजाद समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। दोपहर 01 बजे तक इन सीटों पर करीब 36 फीसद मतदान हो चुका था। महाराष्ट्र की नागपुर सीट से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अरुणाचल पश्चिम से किरेन रिजिजू, त्रिपुरा वेस्ट से बीजेपी के पूर्व सीएम विप्लव देव मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर भी आज वोट डाले जा रहे हैं। मुजफ्फरनगर से बीजेपी के संजीव कुमार बालियान, पीलीभीत से बीजेपी के जितिन प्रसाद, सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद, कैराना सीट से एसपी की इकरा हसन मैदान में हैं। बिहार की गया सीट से पूर्व सीएम और हम चीफ जीतनराम मांझी की किस्मत का भी आज फैसला है।

वहीं, उत्तराखंड में हरिद्वार सीट से बीजेपी के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पौड़ी गढ़वाल से बीजेपी नेता अनिल बलूनी। नैनीताल सीट से बीजेपी के अजय भट्ट और अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट से बीजेपी के अजय टम्टा मैदान में हैं। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ मैदान में हैं तो बीजेपी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला सीट से ताल ठोंक रहे हैं। एमपी की शहडोल सीट से बीजेपी की हिमाद्री सिंह मैदान में हैं। राजस्थान के बीकानेर से बीजेपी नेता अर्जुन राम मेघवाल की किस्मत के फैसले का दिन है।
जयपुर शहर सीट से गहलोत सरकार में मंत्री रहे प्रताप सिंह खाचरियावास मैदान में हैं, तो अलवर सीट से भूपेंद्र यादव मैदान में हैं। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की किस्मत का भी फैसला होगा। वह असम की जोरहाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस नेता और शिवगंगा से सांसद कार्ति चिदम्बरम इस सीट से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदम्बरम सात बार जीते थे। तमिलनाडु की चेन्नई सेंट्रल लोकसभा सीट पर द्रमुक की तरफ से मौजूदा सांसद दयानिधि मारन मैदान में उतरे हैं। राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट से बीजेपी ने दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। के अन्नामलाई इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के सबसे ज्यादा चर्चित उम्मीदवारों में से एक हैं। वह कोयंबटूर से चुनावी मैदान में हैं।

21 राज्यों में मिलाकर दोपहर 1 बजे तक एवरेज 36.96% मतदान हो चुका है
1. त्रिपुरा-53.04%
2. पश्चिम बंगाल-50.96%
3. मेघालय-48.91%
4. मणिपुर-45.68%
5. असम-45.12%
6. पुडुचेरी-44.95%
7. मध्य प्रदेश-44.18%
8. जम्मू-कश्मीर-43.11%
9. छत्तीसगढ़-42.57%
10. तमिलनाडु-39.43%
11. नगालैंड-38.83%
12. उत्तराखंड-37.33%
13. उत्तर प्रदेश-36.96%
14. सिक्किम-36.82%
15. मिजोरम-36.67%
16. अंडमान-35.70%
17. अरुणाचल प्रदेश-34.99%
18. राजस्थान-33.73%
19. बिहार-32.41%
20. महाराष्ट्र-32.36%
21. लक्षद्वीप-29.91%

Related Articles

Back to top button