WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
लखनऊ के आदित्य ने किया UPSC टॉप – Dixit Times
ताजा खबर

लखनऊ के आदित्य ने किया UPSC टॉप

CMS से इंटर किया, पिता CAG में ऑडिटर; 15वीं रैंक पर कुणाल रस्तोगी

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा-2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 1016 उम्मीदवार पास हुए। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। आदित्य ने अपनी पढ़ाई लखनऊ के निजी स्कूल CMS की अलीगंज ब्रांच-1 से की है। आदित्य के पिता अजय श्रीवास्तव CAG में ऑडिटर हैं। उनकी मां गृहणी हैं। 15वीं रैंक पर लखनऊ के कुणाल रस्तोगी रहे। कुणाल फिलहाल मणिपुर में तैनात हैं।

IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहें आदित्य
आदित्य श्रीवास्तव का UPSC में ये तीसरा अटेंप्ट था। पहले अटेंप्ट में वो प्री क्वालिफाई करने में असफल रहे। इसके बाद दूसरी बार में IPS के लिए क्वालिफाई कर 226 रैंक मिली। तीसरे बार में उन्हें 1st रैंक मिली। वो फिलहाल हैदराबाद की IPS ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनका परिवार लखनऊ के विकास नगर में रहता है। आदित्य ने 2014 में 12वीं की परीक्षा करीब 98.4% अंक के साथ पास की थी।

पास हुए कैंडिडेट्स में से 347 जनरल, 116 EWS कैटेगरी, 303 कैंडिडेट OBC, 165 कैंडिडेट SC और 86 कैंडिडेट ST कैटेगरी से हैं। इन कैंडिडेट्स को आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों में 1105 रिक्तियों को भरा जाएगा।

Related Articles

Back to top button