‘मैं बाकी लड़कियों जैसी नहीं हूं, जो…’: नोरा फतेही

नई दिल्ली। अभिनेत्री नोरा फतेही अक्सर अपने डांस और लुक की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लोग उनके डांस को खूब पसंद करते हैं। नोरा फतेही एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म उद्योग में अपने साथ हुए बुरे व्यवहार को लेकर बात की है। इसे जानकार उनके प्रशंसकों को धक्का लगा है। नोरा फतेही को हाल ही में रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में देखा गया था। इसमें उन्होंने फिल्मी दुनिया के लोगों द्वारा किए गए उनके अपमान पर खुलकर बातचीत की। नोरा ने बताया कि कभी-कभी उनका सामना ऐसे लोगों से होता है, जो उन्हें अजीब सा महसूस कराते हैं। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि उन लोगों के इरादे ठीक नहीं होते हैं। नोरा फतेही ने पॉडकास्ट में खुलासा करते हुए कहा कि वे अक्सर अपने साथ ऐसा होते हुए देखती रहती हैं। उनके साथ हाल ही में एक बार फिर से ऐसा व्यवहार किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह बात समझ नहीं आती है। लोग सोचते हैं कि यह लड़की यहां कैसे आ गई? हमारी लड़की क्यों नहीं आ पाई? उन्होंने बताया कि लोग इस बात से बहुत नाराज हो जाते हैं। नोरा ने अपने बारे में बताया कि वे बाकी लड़कियों जैसी नहीं हैं, जो पुरुष कलाकारों के सामने विनम्र होकर बात करेगी। नोरा ने कहा कि अगर मुझे ऐसा महसूस होता है कि कहीं कुछ गड़बड़ है, तो मैं इस बारे में जरुर बोल दूंगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह पसंद नहीं आता है। कुछ लोगों को इस तरह की लड़कियां अच्छी लगती है, जो चुपचाप रहती हों, विनम्र हों और ऐसी नजर आती हों कि उन्हें काम चाहिए। नोरा ने कहा कि वे किसी को भी ऐसा करने का अधिकार नहीं देती। उन्होंने कहा कि इसके बाद लोग इस तरह की बातें कहते हैं कि ये लड़की कुछ भी नहीं है। इसमें कोई प्रतिभा नहीं है। ये लड़की फिल्मी दुनिया में क्यों है?