WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग’ नहीं रुकेगी: पीएम मोदी – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग’ नहीं रुकेगी: पीएम मोदी

नई दिल्ली (नेट डेस्क)। प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार का असर पूरे देश के लोगों पर पड़ता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना ही उनकी प्राथमिकता है। विरोधियों पर ईडी की कार्रवाई के आरोपों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ईडी, के सिर्फ तीन फीसदी मामले राजनीति से जुड़े लोगों के खिलाफ चल रहे हैं। एक ताजा इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। अपनी सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों में प्रधानमंत्री ने विकास, सामाजिक जनकल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए कामों को गिनाया। साथ ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर के निर्माण की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।
‘भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार को खत्म करना रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर हो, यह देश के लोगों को प्रभावित करता है। ऐसे में जो लोग देश के लोगों की भलाई के लिए खर्च होने वाले पैसे को चुराते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी।’
‘ईडी के सिर्फ तीन प्रतिशत मामले राजनीति से जुड़े’: प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं। विपक्षी पार्टियां सरकार पर विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ईडी के सिर्फ तीन प्रतिशत मामले ही राजनीति से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में हैं, वहां भी कार्रवाई हो रही है।

प्रधानमंत्री ने भाजपा और कांग्रेस में बताया असली अंतर
भाजपा और कांग्रेस के बीच के अंतर को बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा देश को मजबूत करती है, जबकि कांग्रेस सिर्फ परिवार पर फोकस करती है। उन्होंने कहा कि लोगों को पहली बार अवसर मिला है कि वे भाजपा मॉडल और कांग्रेस मॉडल की तुलना कर सकें। कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ 5-6 दशकों तक देश पर शासन किया। वहीं भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ शासन करते हुए एक दशक ही बीता है। जब कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार थी तो उन्होंने परिवार को मजबूत किया, जबकि हमारी बहुमत की सरकार में हमारी प्राथमिकता देश-गांवों, गरीबों, मध्यम वर्ग और हमारे किसानों को मजबूत करने की है।

‘पिछले 10 वर्षों में ईडी ने जब्त की एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति’
प्रधानमंत्री मोदी ने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर (डीबीटी) यानी कि लोगों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजने के फायदे गिनाते हुए कहा कि ‘सरकार को डीबीटी के जरिए 10 करोड़ से ज्यादा फर्जी लाभार्थियों को हटाने में मदद मिली है। सरकार ने इससे 2.75 लाख करोड़ रुपये बचाए हैं, जो गलत हाथों में जा रहे थे।’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ‘साल 2014 से पहले ईडी ने पांच हजार करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की थी। वहीं बीते 10 वर्षों में ईडी द्वारा जब्त की गई रकम बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। 2014 से पहले ईडी ने 34 लाख रुपये नकद जब्त किए थे, जबकि हमारी सरकार में 2200 करोड़ से ज्यादा की नकदी जब्त की गई है।

Related Articles

Back to top button