WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
छत्तीसगढ़ में बस खाई में गिरी, 12 की मौत,15 घायल – Dixit Times
अंतरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में बस खाई में गिरी, 12 की मौत,15 घायल

सभी डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी, मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा मिलेगा
रायपुर (नेट डेस्क)। छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। इससे पहले 14 लोगों की मौत होने की सूचना थी। हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। बस में करीब 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं। वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। घायलों को एम्स, एपेक्स, ओम और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बस में 40 लोग सवार थे
जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रेस्क्यू किया गया।
कर्मचारियों को फैक्ट्री से लेकर निकली थी बस
मंगलवार रात करीब 8 बजे यह बस केडिया डिस्टलरी प्लांट से कर्मचारियों को लेकर निकली थी। इसी दौरान खदान पारा में 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश शुरू हुई। घायलों को कुम्हारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को रायपुर अककटर लाया गया। दूसरी तरफ, घटनास्थल पर बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। इसमें स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम की मदद की।
अंधेरा, संकरी रोड और रेलिंग भी नहीं
हादसे वाली जगह पर काफी अंधेरा था। स्ट्रीट लाइट्स तक बंद पड़ी थीं। यहां रोड भी कम चौड़ी है। सड़क किनारे खाई होने के बाद भी रेलिंग नहीं लगी थी। बताया जा रहा है कि बस बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पत्थर को तोड़ती हुई नीचे जा गिरी।
हादसे में इन 12 लोगों की गई जान
विधु भाई पटेल
पुष्पा देवी पटेल
शांति बाई देवांगन
राम बिहारी यादव
कमलेश देशलहरे
सत्या बाई निषाद
राजूराम ठाकुर
परमानंद तिवारी
अमित सिन्हा
मनोज ध्रुव
कृष्णा
त्रिभुवन पांडेय
अपनों की तलाश में भटकते मिले परिजन
हादसे की खबर मिलने के बाद कर्मचारियों के परिजन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान एक युवक अपने बड़े पिता जी को ढूंढ़ने के लिए रायपुर एम्स पहुंचा। उसने बताया कि बीएल दुबे, जो कि केडिया डिस्टलरी में काम करते हैं, उनका पता नहीं चल रहा है। एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल चक्कर लगा रहे हैं।

डिप्टी  cm ने कहा- दोषियों पर होगी कार्रवाई
डिप्टी cm विजय शर्मा घायलों का हाल जानने के लिए रायपुर अककटर पहुंचे। उन्होंने घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों और परिजन ने बताया है कि बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते बस स्लिप होकर खाई में जा गरी। जांच के बाद बाकी बातें साफ होंगी। डिप्टी cm ने कहा- यह भी जांच होगी कि फैक्ट्री ने कर्मचारियों के सुरक्षा के क्या उपाय किए थे, उनका बीमा था या नहीं। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button