WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
सबसे सस्ते iPhone की आज लॉन्चिंग: क्या हो सकते हैं फीचर्स, कितनी होगी कीमत? – Dixit Times
ताजा खबर

सबसे सस्ते iPhone की आज लॉन्चिंग: क्या हो सकते हैं फीचर्स, कितनी होगी कीमत?

गैजेट डेस्क.सबसे सस्ता आईफोन आज लॉन्च होगा। इसे भारतीय वक्त के मुताबिक रात 10.30 सिलिकॉन वैली स्थित एप्पल ऑडिटोरियम में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का कहना है कि इसमें आईफोन 6 जैसे फीचर्स होंगे। नाम आईफोन एसई हो सकता है। क्या हो सकता है नाम और कीमत…
– नौ साल पहले जब पहली बार आईफोन आया था तो उसका डिस्प्ले साइज 3.5 इंच था।
– सितंबर 2015 में लांच 6एस प्लस का स्क्रीन साइज 5.5 इंच का है। नया फोन 4 इंच का होगा।
– नए आईफोन की टेक्नोलॉजी 6एस की होगी। कैमरा भी बेहतर होगा।
– कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत 400 से 500 डॉलर (25000-33000 रुपए) के बीच होगी।
– इसी इवेंट में कुछ और प्रोडक्टस भी लॉन्च किए जाएंगे। इनमें छोटा आईपैड प्रो भी शामिल है। इसका स्क्रीन साइज 9.7 इंच होगा। जबकि आईपैड-प्रो का साइज 12.9 इंच है।
– एप्पल वॉच के लिए नए बैंड्स लॉन्च हो सकते हैं।
कम बिक्री से परेशान एप्पल
– आम तौर पर एप्पल सितंबर में नए प्रोडक्ट लॉन्च करती है। ऐसे में कंपनी ने मिड-ईयर लांच का फैसला क्यों किया? इस सवाल का जवाब है आईफोन की बिक्री के आंकड़े।
– अक्टूबर-दिसंबर 2015 के दौरान आईफोन की बिक्री महज 1% बढ़ी। यह अब तक का सबसे खराब परफॉर्मेंस है।
– सीईओ टिम कुक ने कहा था कि जनवरी-मार्च क्वॉर्टर में पहली बार बिक्री घट सकती है।
– मार्केट एक्सपर्ट्स कह रहे हैं कि आईफोन की बिक्री बढ़ाने के लिए एप्पल ने इस ‘छोटे’ लॉन्च का फैसला किया है।
– कुछ एक्सपर्ट्स इसे ऑफ-सीजन सेल बढ़ाने की स्ट्रैटजी भी मान रहे हैं क्योंकि अप्रैल से सितंबर के दौरान बिक्री कम रहती

Related Articles

Back to top button