IMDB ने मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी की:शाहरुख की फिल्म जवान पहले नंबर पर; एनिमल और आदिपुरुष दूसरी और तीसरी पोजिशन पर

शाहरुख खान की फिल्म जवान इस समर की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म है। IMDB ने 2023 के पहले 6 महीने में रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म जवान को पहली पोजिशन मिली है।

जाहिर है कि पठान के बाद शाहरुख की फिल्मों को लेकर एक अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। इसके बाद इस लिस्ट में रणबीर कपूर की एनिमल, प्रभास की आदिपुरुष और रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी शामिल है।

1.जवान
जवान शाहरुख खान की इस साल रिलीज होने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इसे साउथ के डायरेक्टर एटली डायरेक्ट करने वाले हैं। पठान के ब्लॉकबस्टर सक्सेस के बाद अब फैंस जवान का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होगी।

2. एनिमल
इस लिस्ट में दूसरी पोजिशन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को मिली है। संदीप रेड्‌डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी।

3. आदिपुरुष
आदिपुरुष को इस लिस्ट में तीसरी रैंक मिली है। ओम राउत के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म रामायण पर बेस्ड है। प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी।

4.गदर 2
एक वक्त पर ब्लॉकबस्टर हिट रही फिल्म गदर का सीक्वल 11 अगस्त 2023 को रिलीज होगी। इसे IMDB की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में चौथी पोजिशन मिली है।

5. छत्रपति
बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास की फिल्म छत्रपति 12 मई 2023 को रिलीज होगी। बेल्लमकोंडा इस फिल्म के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ये फिल्म प्रभास की इसी नाम से आई तेलुगु फिल्म छत्रपति का हिंदी रीमेक है।

6 मैदान
इस लिस्ट में छठे नंबर पर अजय देवगन की फिल्म मैदान है। इस फिल्म में 1952-1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के गोल्डन पीरियड को दिखाया जाएगा। ये फिल्म 23 जून 2023 को रिलीज होगी।

7.योद्धा
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्न और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म योद्धा 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। IMDB की लिस्ट में इस फिल्म को सातवीं पोजिशन मिली है।

8.रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 2023 की गर्मिओं में रिलीज हो रही इस फिल्म को IMDB लिस्ट में आठवीं रैंक मिली है।

9.हनुमान
फिल्म मेकर प्रशांत वर्मा की फिल्म हनुमान 12 मई 2023 को रिलीज होगी। फिल्म के लीड एक्टर तेजा सज्जा हैं। इसके टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया था। टीजर को देखकर व्यूअर्स ने कहा कि फिल्म का वीएफएक्स रिसेंट में बनी कई बड़े बजट की फिल्मों से बेहतर है।

10.कस्टडी
इस फिल्म के बारे में लोग भले ही उतना न सुने हो लेकिन नागा चैतन्य की फिल्म कस्टडी इस लिस्ट में दसवीं पोजिशन पर है। फिल्म 12 मई 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी।