WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
Briefly unavailable for scheduled maintenance

WordPress

Briefly unavailable for scheduled maintenance.
Check back in a some hours.
हुगली में फिर हिंसा, अब रेलवे स्टेशन पर पथराव:हनुमान जयंती से पहले ममता की अपील- हिंदू भाई-बहन रमजान में मुस्लिमों की हिफाजत करें – Dixit Times
ताजा खबर

हुगली में फिर हिंसा, अब रेलवे स्टेशन पर पथराव:हनुमान जयंती से पहले ममता की अपील- हिंदू भाई-बहन रमजान में मुस्लिमों की हिफाजत करें

पश्चिम बंगाल में रामनवमी से शुरू हुई हिंसा अब भी जारी है। हुगली के रिशरा इलाके में सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर पथराव हुआ। पूर्वी रेलवे के मुख्य PRO कौशिक मित्रा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे से 1 बजे तक हावड़ा-बैंडल रूट पर सभी लोकल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। रिशरा स्टेशन के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को हिंदू भाई-बहनों से अपील की कि वे रमजान के महीने में मुस्लिमों की रक्षा करें। ममता ने यह अपील 6 अप्रैल को हनुमान जयंती से पहले की है। ममता ने कहा कि मैं 6 अप्रैल के लिए अपने लोगों के लिए अलर्ट जारी करना चाहूंगी। हम बजरंगबली का सम्मान करते हैं, लेकिन भाजपा इस आयोजन की आड़ में दंगे कराने की योजना बना सकती है।

वहीं, हुगली में हिंसा के बाद राज्य के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने दार्जीलिंग का अपना प्रोग्राम रद्द कर दिया है और कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं।

अभिषेक बनर्जी ने वीडियो शेयर करके भाजपा पर लगाया आरोप, BJP ने नकारा
ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने एक वीडियो शेयर करके भाजपा पर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। इस वीडियो में एक शोभायात्रा दिखाई दे रही है, जिसमें एक युवक हाथ में पिस्तौल पकड़ा हुआ है। इस वीडियो के कैप्शन में अभिषेक ने लिखा कि भाजपाई दंगाबाजी का यही फॉर्मूला है- समुदायों को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काओ, दंगा भड़काने के लिए हथियार सप्लाई करो, संप्रदायों के बीच तनाव का माहौल बनाओ और राजनीतिक फायदा लूटो।

इसके जवाब में बंगाल भाजपा ने विश्व हिंदू परिषद की शोभायात्रा का ड्रोन वीडियो शेयर करके लिखा कि ये असली वीडियो है, जिसे VHP ने शेयर किया है। अभिषेक बनर्जी ने जो वीडियो पोस्ट किया वो VHP की यात्रा का नहीं है। अभिषेक बनर्जी हिंदुओं को बदनाम कर रहे हैं। धार्मिक लकीरें खींचकर लोगों को बांटने की उनकी कोशिशों की जांच की जानी चाहिए। यह अपराध है।

सुवेंदु अधिकारी का आरोप- राज्य प्रशासन छुटि्टयां मनाने में व्यस्त
बंगाल भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि रिशरा रेलवे स्टेशन पर पथराव और बम फेंके जाने की घटना से लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। रैपिड एक्शन फोर्स की कार्रवाई के बाद ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हुई। रिशरा सुलग रहा है और पूरा राज्य प्रशासन दीघा में बीच हॉलिडे मना रहा है। आज तो कोई शोभायात्रा नही निकली फिर आज बम क्यों फेंके गए और आग लगाई गई। राज्य सरकार कहती है कि सब ठीक है। कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार नाकाम रही है। राज्य के लोगों की सुरक्षा के लिए सिर्फ CRPF की तैनाती ही इकलौता उपाय है।

बंगाल में रामनवमी के दौरान 30 मार्च से शुरू हुई हिंसा की घटना सिलसिलेवार पढ़ें…

30 मार्च: पश्चिम बंगाल के हावड़ा, उत्तरी दिनाजपुर और इस्लामपुर में गुरुवार यानी 30 मार्च को शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। यहां शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि पांच-छह पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

पुलिस ने बताया था कि युवक की मौत हिंसा के दौरान हार्ट अटैक से हुई थी। पुलिस ने आंसू गैस की मदद से लोगों को वहां से हटाया था। कुछ लोगों को वहां गिरफ्तार भी किया गया था।

31 मार्च: शुक्रवार यानी 31 मार्च को एक बार फिर हावड़ा के शिबपुर में पत्थरबाजी और आगजनी की घटना सामने आई थी। यहां एक वर्ग ने मंदिरों में तोड़फोड़ की है। इसके बाद पूरे इलाके में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया गया था। इसके चलते दोनों घटनाओं में 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

2 अप्रैल: रविवार को रिशरा शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की और वाहनों में आग लगा दी। पथराव के दौरान भाजपा विधायक बिमान घोष घायल हुए। हुगली और आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दी गई। अब तक हिंसा में शामिल 12 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बिहार के दो जिले रोहतास और नालंदा में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर शुक्रवार को हिंसक झड़प हुई। दोनों तरफ से बमबाजी, फायरिंग और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। सासाराम और पूरे नालंदा में धारा-144 लगा दी गई है।

नालंदा के बिहारशरीफ में फायरिंग में 6 लोगों को गोली लगी है। 12 से ज्यादा बाइकें फूंक दी गई हैं। कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक स्थिति यहां नियंत्रण में है।

Related Articles

Back to top button