ताजा खबर

हाथरस के शिवालयों में उमड़े शिव भक्त:सावन के पहले सोमवार को किया रुद्राभिषेक, भोलेनाथ की भक्ति में डूबा शहर

हाथरस में सावन के पहले सोमवार की सुबह से ही पूरा वातावरण बाबा भोलेनाथ की भक्ति में डूब गया। शिवालयों में पूजा-अर्चना का सिलसिला भोर की पहली किरण के साथ शुरू हुआ। भक्तों ने दूध और जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में काफी भीड़ उमड़ी।

मंदिरों में भव्य शृंगार किए गए। कुछ भक्त गंगा घाटों से कांवड़ भी लेकर आए और बाबा भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक किया। मंदिरों में पूरे विधि विधान के साथ भक्तों ने बाबा भोलेनाथ की पूजा की। सावन के पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दूध और गंगाजल से अभिषेक किया गया। बेलपत्र, धतूरा, भांग, काले तिल, फल, फूल, फूलमाला आदि सामग्री से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों में पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। पूरा वातावरण हर हर महादेव, जय बाबा भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। सावन के पहले सोमवार को पूजा-अर्चना के लिए फल, फूलमाला, बेलपत्र और अन्य पूजा सामग्री की जमकर बिक्री हुई। भक्तों ने पूजा सामग्री खरीदी। मंदिरों में भी काफी साफ सफाई की गई थी और सजावट हुई।

Related Articles

Back to top button