Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

Bihar Board BSEB 12th Result Date, Sarkari Result 2023: बिहार 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। बोर्ड से सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अब बस रिजल्ट की घोषणा करना बाकी है। जो बोर्ड जल्द ही करेगा।

Bihar Inter Result 2023: नतीजे जल्द होंगे घोषित

हालांकि, बिहार बोर्ड ने अभी तक कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणाम 2023 के लिए किसी विशेष तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। लेकिन बताया जा रहा है कि रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। क्योंकि बीते साल बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम कक्षा 12वीं के लिए 16 मार्च, 2022 को घोषित किया गया था।

Bihar Board Result: बीएसईबी इंटर रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम और मार्क शीट ऑनलाइन देखने और प्राप्त करने के लिए, उम्मीदवारों को चरणों का उपयोग करना होगा:
चरण 1: biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
चरण 2: निर्दिष्ट बिहार 12वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: पर अगली विंडो, बीएसईबी रोल कोड और रोल नंबर के साथ लॉग इन करें।
चरण 4: बिहार बोर्ड परिणाम ऑनलाइन डाउनलोड करें।
चरण 5: परीक्षार्थी अपने परिणाम ऑनलाइन देखने के बाद मार्क शीट को डाउनलोड कर लें।
चरण 6: साथ ही ओरिजिनल मार्कशीट आने तक संदर्भ के तौर पर ऑनलाइन प्रिंट की गई मार्क शीट को इस्तेमाल करें।

bihar board result

बीएसईबी 12वीं परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट्स पर घोषित किया जाएगा। परीक्षाओं के ऑब्जेक्टिव पार्ट के स्व-मूल्यांकन के लिए बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति (BSEB) ने तीन मार्च, 2023 को बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की उत्तर कुंजी जारी की थी।

BSEB 12TH Result 2023

बीएसईबी इंटर मीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद कई छात्र-छात्राओं को कंपार्टमेंट यानी पूरक आती है। ऐसे परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा यानी कंपार्टमेंट एग्जाम देना होता है। बिहार बोर्ड संभावित तौर पर अप्रैल 2023 में बीएसईबी 12वीं स्क्रूटनी यानी कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा। बीएसईबी 12वीं परिणाम की घोषणा के बाद बोर्ड स्क्रूटनी / कंपार्टमेंट परीक्षाओं का शेड्यूल भी अलग से जारी किया जाएगा।

bihar 12th Result 2023

बीएसईबी इंटर मीडिएट रिजल्ट यानी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 2023 का परिणाम के लिए पंजीकृत 13 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है।

BSEB Bihar Board Class 12th Result

बिहार एजुकेशन बोर्ड यानी बीएसईबी की ओर से नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइट्स की मदद से परिणाम को जारी किया जाएगा। इन पर उम्मीदवार अपने आधिकारिक अपडेट्स को भी चेक कर सकते हैं।

Bihar Board Inter Result

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 12 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। रुझानों के अनुसार, बिहार बोर्ड आम तौर पर एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम जारी करने वाला पहला बोर्ड है।

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों की धड़कने तेज होती जा रही हैं। पहले उन्हें 16 से 18 मार्च के बीच रिजल्ट जारी होने की उम्मीद थी। लेकिन अब जैसे जैसे दिन बीत रहा है ,उनका इंतजार भी बढ़ रहा है।

Bihar Board 12th Result Live

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में बीते साल का कुल पास प्रतिशत 80.15 फीसदी रहा था। कुल 6,41,829 छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 5,28,817 छात्राएं परीक्षा पास हुईं थीं। वहीं 6,83,920 छात्र परीक्षा का हिस्सा बने थे और इनमें से 2,33,740 छात्रों ने परीक्षा पास की थी।

Bihar board 12th Result 2023

बिहार विद्यालयी परीक्षा समिति के द्वारा कभी भी बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा परिणाम की घोषणा की जा सकती है। बीएसईबी की ओर से इंटर परीक्षा एक फरवरी, 2023 से 11 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। रुझानों के अनुसार, बिहार बोर्ड आम तौर पर एक महीने की अवधि के भीतर परिणाम जारी करने वाला पहला बोर्ड है।

Bihar Board 12th Result Live: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, छात्र कर रहे बेसब्री से इंतजार

 Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा के नतीजों का इंतजार बिहार में परीक्षा दे चुके लाखों छात्र कर रहे हैं। लेकिन नतीजे आने में अभी भी समय लग रहा है। ऐसे में उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है।