SBI PO Mains result 2022: एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड
SBI PO Result 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार अपना परिणाम एसबीआई के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
SBI PO Mains Result 2022: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) मुख्य परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम एसबीआई के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक का यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरेगा। प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जबकि एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा 2022 30 जनवरी को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा का परिणाम आज यानी 10 मार्च 2023 को जारी कर दिया गया है।